रांची : राजधानी रांची में गुरुवार को जेएलकेएम पार्टी की ओर से 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी,संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसवां जिले से बड़ी संख्या में पार्टी के लोग आंदोलन में शामिल हुए थे.
निर्णायक होने तक आंदोलन करेगी पार्टी
कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा के राजा कालिंदी ने कहा कि जबतक सरकार झारखंडियों के हक में 1932 खतियान आधारित नीति लागू नहीं करती है तबतक जेएलकेएम आंदोलन करती रहेगी. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी में आरक्षण और नियोजन नीति में पारदर्शिता की मांग की.
झारखंडियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार
पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए राजभवन पहुंचे और सरकार से मांग की कि झारखंड में स्थानीय नीति का आधार 1932 का खतियान बनाया जाए जिससे मूलवासी और आदिवासियों को न्याय मिल सकेगी. प्रदर्शन के दौरान जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार झारखंडियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है. अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा. राज्य के सभी लोगों से एकजुट होकर इस नीति के समर्थन में आगे आने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा.
ये थे शामिल
वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोरई के पूर्व प्रत्याशी गोमिया पूजा महतो, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा राजा कालिंदी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो. जमशेदपुर महानगर महासचिव मंटू महतो. जिला उपाध्यक्ष विमल महतो. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुलोचना महतो, जिला संगठन मंत्री गणपति करवा, जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिकंदर खान, प्रफुल्ल महतो, सनी सामंत, राजीव महतो, बदल महतो, आदि सामिल थे.