रांची : झालसा की ओर से आज रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद मौजूद थे. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय लोग अदालत का उद्घाटन किया और इस दौरान रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी शामिल हुए.
महिलाओं को सम्मान
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके इस कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया. यह राष्ट्रीय लोक अदालत राज्य भर में लगाई गयी. रांची सिविल कोर्ट में 56 बेंच लगाए गए. इसमें 30 हजार के लगभग मामलों का निष्पादन किया जाएगा. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने आजीविका स्वयं सहायिका समूह को 207 करोड़ रुपये की राशि दी. आकस्मिक निधन वाले अधिवक्ताओं के आश्रितों को भी चेक सौंपा गया.