रांची : अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले राज्य भवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क के पास अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. रांची विश्वविद्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है. झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट कर्मचारी मोर्चा के सभी सदस्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के 10 मंत्री और 30 विधायकों से अपनी मांगों को लेकर मिल चुके हैं.
सीएम ने कहा था बेरोजगार नहीं होने देंगे
मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था कि हम किसी भी लोगों को बेरोजगार नहीं होने देंगे. यही आश्वासन लगातार मिलता रहा. आज नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे सबको महाविद्यालय से हटाया जा रहा है. इसको लेकर ही झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट के कर्मचारीयों ने विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं.
क्या हैं मांगे
मांगों में रांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र को रद्द करने, सभी कर्मचारियों से काम लेने, समायोजन विश्वविद्यालय में करने संबंधी मांगें शामिल हैं.
धरना में ये हुए शामिल
धरना-प्रदर्शन में रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज रांची, मारवाड़ी कॉलेज रांची, RLSY कॉलेज रांची, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, विमेंस कॉलेज रांची, सिसई कॉलेज रांची, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, विनोद बिहारी कोलयांचल विश्वविद्यालय धनबाद आदि सैकड़ों कर्मचारी बेमियादी धरना पर बैठे हैं.