सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया है कि 13 फरवरी को जिले के ईचागढ़ विधानसभा में चांडिल डैम के निकट रिसोर्ट मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की एक विशाल जनसभा होगी. इसमे हजारों लोग जुटेंगे. विशाल जनसभा में ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ मोदी सरकार के काम-काज से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होंगे.
