जमशेदपुर : परसूडीह निवासी इन दिनों बारिश का मौसम आते ही बद से बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। पानी का पाइप लाइन और अंडर ग्राउंड केबलिंग के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से सड़क पर चलना दूभर हो गया है। जमशेदपुर प्रखंड के परसुडीह क्षेत्र के सोपोडेरा में जल-जमाव और कीचड़ की वजह से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यह सड़क परसूडीह क्षेत्र के सोपोडेरा, सालगाझडी, शांति नगर जैसे स्थानों को जोड़ती है। इस क्षेत्र में एक घनी आबादी निवास करता है। स्थानीय निवासी सुमित शर्मा ने बताया कि स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व विधायक को इस मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सड़क के मरमती करण की जरूरत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क को उसे दुरुस्त किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े लोग दुर्घटना के शिकार ना हो।