Video Player
00:00
00:00
Video Player
00:00
00:00
रांची : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुआयी में गुरुवार को भाजपा के रांची प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. अवसर था प्रदेश भाजपा का मिलन समारोह. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. मिलन समारोह में कोल्हान क्षेत्र के चंदन कुमार सिंह और प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा.
इसे भी पढ़ें : ICHAGARH : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने नदिसाई के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, ग्रामीणों में खुशी की लहर, देखिए (VIDEO)
चुनाव बाद एनडीए सरकार बनाएगी
मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंदन कुमार सिंह और प्रेम कुमार शर्मा कोल्हान क्षेत्र के अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उनके आने से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बल मिलेगा. इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर राज्य में एनडीए की सरकार बनाएगी.
Video Player
00:00
00:00
Video Player
00:00
00:00
आक्रोश रैली में उपस्थिति दर्ज कराएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से होने वाले जन आक्रोश रैली को लेकर हम अपने कार्यकर्ताओं से अपील करेंगे की इस आयोजित जन आक्रोश रैली में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं.
Video Player
00:00
00:00