रांची : राजधानी रांची के चैंबर भवन में भारतीय जनता पार्टी का आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा केंद्रीय बजट 20 25 व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, रांची विधायक सीपी सिंह सहित शहर और चैंबर के कई उपस्थित थे. मंच पर उपस्थित कई लोगों ने केंद्रीय बजट 20 25 अपने व्याख्यान के माध्यम से विचारों को रखा.
गांव-गांव तक आर्थिक पहल
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान केंद्रीय सरकार के नेतृत्व में गांव-गांव तक आर्थिक पहल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच भी आर्थिक सशक्तिकरण देखी जा सकती है. ग्रामीणों की आर्थिक उत्थान के लिए भी केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत रहा है.