जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर का रहने वाला निशु कुमार सोमवार को घर के पास में ही पटाखा जलाते समय जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के समय घर पर था अकेला
एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि घटना के समय निशु अकेला ही घर पर था। उसकी मां काम पर चली गई थी। इस बीच ही वह एक पटाखा लेकर जलाने की कोशिश कर रहा था। पटाखा नहीं फटने पर उसने उसके भीतर से बारूद को बाहर निकाल लिया और उसे एक कागज पर रखकर जला रहा था। इस बीच ही वह झुलस गया।
चेहरा और पैर जला
घटना में निशु का चेहरा और पैर का कुछ हिस्सा जल गया है। एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसका मरहम पट्टी किया गया। बाद में घटना की जानकारी पाकर मौके पर सोनारी पुलिस भी पहुंची थी। बाद में सूचना पाकर निशु की मां भी एमजीएम अस्पताल में पहुंची थी।